मच्छरों को घर से भगाने का रामबाण उपाय, एक बार में ही घर से सारे मच्छर बाहर चले जाएंगे

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे चैनल में, जैसे आप लोग जानते ही हैं कि आजकल बरसात का मौसम चल रहा है। और बारिश के मौसम में मच्छर बहुत ज्यादा हो जाते हैं। और जब मच्छर काट लेते हैं तो कई बीमारियां हो सकती है। और आप लोग ना जाने मच्छरों से बचने के लिए कितने कितने उपाय करते हैं। लेकिन आप लोगों को मनचाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको एक घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आप अपने घर से सारे मच्छरों को भगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।






Third party image reference

नुस्खे को बनाने की विधि।


आप सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियां ले लीजिए। और आपको लहसुन के छिलके नहीं निकालने हैं। और आप ऐसे ही लहसुन को कूट लीजिए। अब आपको दूसरी चीज लेनी है वह है लौंग आप चार से पांच लौंग को कूटकर लहसुन में मिला लीजिए। अब इसमें आपको तीसरी चीज मिलानी है वह कपूर आप पूजा वाला कपूर ले सकते हैं।






Third party image reference

आप दो छोटे-छोटे टिकिया कपूर के ले लीजिए। अब इसे भी कूटकर इसमें मिला दें अब आपको इसमें मिलाना है। देसी घी आप आधा छोटे चम्मच में देसी घी इसमें मिला दीजिए। अब आप इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब आपका नुस्खा तैयार है।






Third party image reference

इस्तेमाल करने की विधि


दोस्तों अब आप इसे माचिस की सहायता से जला लें। और इसका जो धुआ निकलेगा इसकी दुर्गंध मच्छरों को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। आप इसे जला कर उसी कमरे पर रखें जहां आपको ज्यादा मच्छर लगता है। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें। यह उपाय आपके घर से सारे मच्छर भगा देंगे।